Homeबिहारबाल-बाल बचे बिहार के उप मुख्यमंत्री, सत्संग का मंच टूटने से जदयू...

बाल-बाल बचे बिहार के उप मुख्यमंत्री, सत्संग का मंच टूटने से जदयू जिलाध्यक्ष घायल

spot_img

बेगूसराय: हादसे में उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद (Kishore Prasad) बाल-बाल बच गए, लेकिन जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय का पैर टूट गया है।

मंच धराशाई होने से गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद सहित एक दर्जन से अधिक लोग गिर गए।

हालांकि स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों की तत्परता से कोई हादसा नहीं हुआ। घटना बेगूसराय के संत शाही नगर रचियाही की है। जहां कि उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद शताब्दी जयंती समारोह में शामिल होने आए थे।

मंच पर महर्षि मेंही दास के तैल चित्र पर माल्यार्पण के बाद ही सभी लोग दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक टूट कर धराशाई हो गया, जिसमें मंच पर मौजूद सभी लोग गिर गए।

संतों की कृपा से मंच से गिरने के बावजूद सब लोग ठीक हैं

हालांकि, चोटिल होने के बाद भी उपमुख्यमंत्री ने हालत के मद्देनजर सतर्कता बरतते हुए तुरंत उठकर समारोह को संबोधित करना शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी थम गई।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने घायल जदयू जिलाध्यक्ष से बातचीत कर बेगूसराय नगर विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष नंदलाल राय के साथ तुरंत ही रुदन राय को अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाधाओं से घबराना नहीं चाहिए, इससे निपटने के लिए संत काफी हैं। आज मंच पूरी तरह से धराशाई हो गया, लेकिन सद्गुरु एवं संतों की कृपा से मंच से गिरने के बावजूद सब लोग ठीक हैं।

यह संतों का मन था इसलिए कुछ नहीं हुआ, अगर राजनीतिक मंच होता तो पता नहीं कितने लोग घायल हो गए होते।

संतों के आशीर्वाद से सब कोई सुरक्षित रहते हैं, हादसे होते हैं, लेकिन संत कि जब कृपा बनी रहती है तो होता कुछ नहीं है।

spot_img

Latest articles

ज़िम्मेदार कौन? सारंडा के बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर

Saranda News: पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत के...

हजारीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव

Hazaribag News: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार, 1 जुलाई 2025 की...

रातू में व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार के निशान

Murder Case: रांची के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में बुधवार, 2 जुलाई...

TOLL TAX के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल

Jharkhand News: गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के...

खबरें और भी हैं...