झारखंड की चार लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी BJP ने वसुंधरा राजे को सौंपी

सतीश पूनिया को उत्तर प्रदेश की मैनपुरी, अमरोहा और मुरादाबाद सीटों का संयुक्त प्रभारी बनाया गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: BJP शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान के दो वरिष्ठ नेताओं वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) और सतीश पूनिया (Satish Poonia) को 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए झारखंड और उत्तर प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है।

वसुंधरा राजे 13 जून को आएंगी झारखंड

राजस्थान (Rajasthan) की पूर्व मुख्यमंत्री राजे को झारखंड की गिरिडीह, दुमका, गोड्डा और कोडरमा लोकसभा सीट (Lok Sabha Seat) का जिम्मा सौंपा है।

सतीश पूनिया को उत्तर प्रदेश की मैनपुरी, अमरोहा और मुरादाबाद सीटों का संयुक्त प्रभारी बनाया गया है।

दोनों नेता 10 दिन तक अपने निर्धारित क्षेत्रों में रहेंगे। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व को अपनी अध्ययन रिपोर्ट सौंपेंगे।

वसुंधरा राजे 13 जून को झारखंड आएंगी।

Share This Article