भारत

BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की जारी की 12वीं सूची…

मंगलवार कै लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी की है। सूची में पश्चिम बंगाल (West Bengal) की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट (Lok Sabha Seat) से अभिजीत दास को उम्मीदवार बनाया गया है।

BJP 12th List of Candidates: मंगलवार कै लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी की है। सूची में पश्चिम बंगाल (West Bengal) की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट (Lok Sabha Seat) से अभिजीत दास को उम्मीदवार बनाया गया है।

वे इस सीट पर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को चुनौती देने को तैयार है।

इसके अलावा UP की भी दो सीटों से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वजीत सिंह मैदान में उतारे गए हैं।

इसके अलावा देवरिया सीट से शशांक मणि त्रिपाठी को चुनाव (Election) लड़ने का मौका दिया है। फिरोजबाद से ठाकुर विश्वजीत सिंह को मौका देने को ठाकुरों की नाराजगी दूर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वजीत सिंह को दिया गया टिकट

गाजियाबाद से वीके सिंह का टिकट कटने और पश्चिम UP से सर्वेश सिंह के अलावा किसी अन्य ठाकुर को मौका न दिए जाने से समुदाय में नाराजगी थी।

सहारनपुर, मेरठ से लेकर नोएडा और गाजियाबाद तक में क्षत्रियों ने सम्मेलन करके BJP के विरोध का भी ऐलान किया था।

इसके बाद ही BJP ने मैनपुरी से ठाकुर जयवीर सिंह को उतारा था और अब फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वजीत सिंह को टिकट दिया है। दरअसल ठाकुरों की शिकायत है कि उनके समुदाय को टिकटों में BJP ने कम प्रतिनिधित्व दिया है।

इतना ही नहीं BJP की नई लिस्ट में महाराष्ट्र की सतारा सीट भी शामिल है। इस सीट से BJP ने छत्रपति उदयनराजे भोसले को उतारा है। वह महाराज छत्रपति शिवाजी के वंशज हैं। BJP की सूची में पंजाब की भी तीन लोकसभा सीटें शामिल है। खडूर साहिब सीट से BJP ने मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड को उतारा है।

इसके अलावा होशियारपुर की सुरक्षित सीट से अनिता सोमप्रकाश को मैदान में उतारा है। पंजाब की बठिंडा लोकसभा सीट से BJP ने परमाल कौर सिद्धू को टिकट दिया है। वह हाल ही में IAS की नौकरी छोड़कर BJP में शामिल हुई हैं। इस प्रकार सूची में व्यापक समीकरणों को ध्यान में रखा गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker