Latest Newsझारखंडभाजपा नेता सारंग की पार्थिव देह भोपाल पहुंची, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा नेता सारंग की पार्थिव देह भोपाल पहुंची, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग की पार्थिव देह रविवार को भोपाल पहुंच गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट हैंगर पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सारंग का शनिवार को मुम्बई में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वे 87 वर्ष के थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग के पिता कैलाश सारंग पार्टी के प्रमुख स्तंभ थे। सारंग की तबीयत बिगड़ने पर दो नवंबर को एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया था। उन्होंने शनिवार को मुम्बई में अंतिम सांस ली।

उनकी पार्थिव देह 74 बंगले स्थित उनके निवास पर पहुंच गई है। दोपहर ढाई बजे पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय लाया जाएगा। यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

इसके बाद शाम चार बजे राजकीय सम्मान के साथ सुभाष नगर विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिवंगत नेता स्वर्गीय कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचने पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय कैलाश सारंग के दोनों बेटों विवेक सारंग और विश्वास सारंग के साथ ही सारंग परिवार के शोकाकुल सदस्यों को ढाढस बंधाया। मुंबई से विमान द्वारा सारंग का पार्थिव शरीर भोपाल पहुंचा।

spot_img

Latest articles

अजरबैजान से पकड़ा गया कुख्यात अपराधी सुनील मीणा, छत्तीसगढ़ पुलिस ने लिया रिमांड

Notorious Criminal Sunil Meena Arrested from Azerbaijan: अजरबैजान में गिरफ्तार हुए कुख्यात अपराधी सुनील...

6 साल की बच्ची अब तक लापता, हाईकोर्ट ने गुमला SP को किया तलब

Jharkhand High Court summons Gumla SP : सितंबर 2018 से लापता गुमला जिले की...

झारखंड में IT भविष्य की नई शुरुआत, टेक महिंद्रा ने दिखाया निवेश का भरोसा

Beginning of a New IT future: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन और झारखंड...

ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू की रिहाई पर सवाल, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

Jharkhand High Court Issues Notice: HEC के श्रमिक नेता दिवंगत राणा संग्राम सिंह के...

खबरें और भी हैं...