आशा लकड़ा की माता के निधन पर BJP ने जताया शोक

विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि चंद दिनों के भीतर माता पिता को खोना यह दुखों का पहाड़ टूटने जैसा है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: BJP ने BJP की राष्ट्रीय मंत्री एवं रांची (Ranchi) की निवर्तमान महापौर आशा लकड़ा (Asha Lakra) की माता के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

प्रदेश BJP अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कहा कि जीवन में माता का स्थान कोई नहीं ले सकता।

प्रकाश ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शान्ति तथा सभी परिजनों को धैर्य और साहस प्रदान करें।

बालमुकुंद सहाय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की

विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि चंद दिनों के भीतर माता पिता को खोना यह दुखों का पहाड़ टूटने जैसा है।

उन्होंने ईश्वर से माता जी की आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित अन्य ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Share This Article