HomeझारखंडBJP वालों ने हमारी कल्याणकारी योजनाओं को जेल में डाल दिया, कल्पना...

BJP वालों ने हमारी कल्याणकारी योजनाओं को जेल में डाल दिया, कल्पना ने…

Published on

spot_img

Kalpana Soren said: मुख्यमंत्री की पत्नी सह विधायक कल्पना साेरेन ने कहा कि ये वही हेमंत सोरेन हैं जिनको पांच महीने जेल में डाला था। इस योजना की शुरुआत हेमंत सोरेन ने पहले ही कर ली थी। आज आपको दूसरा किस्त मिल रहा है। आज आपको 7वां किस्त मिल रहा होता लेकिन BJP वालों की वजह से ये योजना रुक गई।

कल्पना ने कहा कि BJP वालों ने हेमंत सोरेन को जेल में नहीं डाला, बल्कि कल्याणकारी योजनाओं को जेल में डाल दिया। BJP वाले नहीं चाहते हैं कि हमारी माताओं बहनों के खाते में हजार टका आए।

जैसे ही हमने मंईयां सम्मान योजना के पहली किस्त दी वैसे ही बीजेपी के कुछ लोगों ने PIL कर दिया। कल्पना साेरेन गढ़वा के बंशीधर नगर से साेमवार काे मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत करने के बाद सभा को संबोधित किया।

उन्हाेंने कहा कि मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि आप इस योजना से खुश है या नहीं। यदि आप खुश हैं तो उनको दिखा देना है। जवाब उन लोगों को जो हिमाकत करते हैं हमारी बहनों की योजनाओं पर PIL करने का।

हमारी बहनों की योजनाओं पर PIL दाखिल किया गया है। हम चेतावनी दे देना चाहते हैं कि झारखंड की जितनी भी योजनाए हैं, चाहे वह दीदियों के लिए हो, बेटियों के लिए हो, भाई-दादा के लिए हो ये योजनाएं ऐसी ही चलने वाली है।

आप रोक सकते हैं तो रोक कर दिखाईए। क्योंकि, मुझे पता है कि हमारे झारखंड की बहनें, झारखंड के भाई पूरे जोश के साथ लड़ रहे हैं हेमंत को मुख्यमंत्री बनाने के लिए।

इस दौरान उन्होंने स्टेज से पूछा कि किसकी सरकार बनेगी। जवाब में लोगों ने कहा हेमंत सोरेन की। फिर कल्पना सोरेन ने पूछा कि हेमंत सोरेन आपके क्या लगते हैं।

लोगों ने जवाब दिया दादा लगते हैं। इस पर कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री इसलिए बनाना है। वो इसलिए बनाना है कि अभी बहुत सारे नेता जो केंद्र में बैठे हुए हैं वो लोग झारखंड में मंडरा रहे हैं।

वो बताने आ रहे हैं कि आदिवासी बेटा हेमंत सोरेन झारखंड के लिए कुछ नहीं कर रहा है लेकिन अब झारखंड की जनता बताएगी कि बाहर से आप सात से आठ जितने मुख्यमंत्री को लाना है ले आईए लेकिन आने वाले साल में भी हेमंत सोरेन ही झारखंड के मुख्यमंत्री रहेंगे। क्योंकि, हेमंत सोरेन के साथ झारखंड की जनता खड़ी है।

spot_img

Latest articles

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

लालू प्रसाद, बेक जूलियस और सुधीर भट्टाचार्य की सजा बढ़ाने की CBI याचिका झारखंड हाईकोर्ट में मंजूर

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी से 89 लाख...

खबरें और भी हैं...

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...