भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महामंत्रियों और उपाध्यक्षों को दिया जिला का प्रभार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देने की कवायद को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष संजय जयसवाल ने प्रदेश महामंत्रियों व उपाध्यक्षों को जिला का प्रभार दिया है।

इस संबध में प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल ने आज पत्र जारी कर दिया है।

महामंत्री संजीव चौरसिया को शाहाबाद का कैमूर, रोहतास, बक्सर और भोजपुर का प्रभार दिया गया है।

वहीं गया क्षेत्र का चार और पटना के तीन संगठन जिला का प्रभारी बनाया गया है।

जबकि दूसरे महामंत्री जनक चमार को तिरहुत,चंपारण और सारण का क्षेत्र दिया गया है।

तीसरे महामंत्री देवेश कुमार को मिथिला, बेगूसराय और कोसी का प्रभार  दिया गया है।

महामंत्री सुशील चौधरी को मुंगेर, नालंदा, सीमांचल और भागलपुर का प्रभार दिया गया है।

सुशील चौधरी को भागलपुर, बांका और नवगछिया, मुंगेर, जमुई और लखीसराय का प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है।

उपाध्यक्ष अजय निषाद को ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, जनजाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभार दिया गया है।

उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा को युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं किसान मोर्चा का प्रभार दिया गया है।

राजेंद्र गुप्ता को प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी का जिम्मा दिया गया है।

 

Share This Article