भाजपा 100 करोड़ टीकाकरण पर मनाएगी जश्न: दीपक प्रकाश

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं ज़िला प्रभारियों की बैठक हुई।

बैठक में पार्टी के सांगठनिक विस्तार, सेवा समर्पण अभियान के अलावा पार्टी के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवम ज़िला प्रभारियों को कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये बधाई दी। प्रकाश ने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का बैठक में परिचय भी कराया।

प्रकाश ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को सांगठनिक विस्तार एवम मजबूती के साथ केंद्र की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाना है।

आज पूरे देश में विश्व का सबसे सस्ता और स्वदेशी टीकाकरण अभियान प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

देश भर में अबतक 95 करोड़ 89 लाख 78 हजार 49 लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है जबकि 68 करोड़ 65 लाख 80 हजार 570 लोग कम से कम एक डोज ले चुके हैं।

27 करोड़ 23 लाख 97 हजार 479 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। दशहरा तक देश मे 100 करोड़ टीकाकरण पूरा हो जाएगा।

यह भारत के लिये गौरवशाली क्षण होगा। जिसे पार्टी के कार्यकर्ता खुशियां मनाकर मोदी को बधाई देंगे।

भाजपा विधायकदल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार बेलगाम हो चुकी है। इस सरकार में न लोकलाज का भय है न नियम कानूनों का। यह मनमानी सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है।

विकास कार्यक्रमों से इसका कुछ भी लेना देना नही। मंत्री से संतरी तक को लूट की छूट मिली हुई है। अब हमें राज्य सरकार के खिलाफ आन्दोलनं को और तेज एवम धारदार करने की जरूरत है।

पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यविस्तार एवम सांगठनिक मजबूती पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूती मजबूत भाजपा की जरूरत है। उन्होंने पार्टी के सात सांगठनिक कार्यक्रमो के माध्यम से जन जन तक पहुचने का आह्वान किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सांगठनिक विस्तार में क्वालिटी और क्वांटिटी का समन्वय भी आवश्यक है। पार्टी ने सर्व ग्राह्य, सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी भाजपा को धरातल पर उतारा है।

Share This Article