उत्तर प्रदेश में भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार 25 मार्च को लेगी शपथ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को शाम चार बजे होगा। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण सामारोह का आयोजन राजधानी में यहां शहीद पथ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में किया जाएगा।

भाजपा सूत्रों के अनुसार इससे पहले संभवत: 21 मार्च को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुना जाएगा।

समझा जाता है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

Share This Article