भारत

नौसेना के डॉकयार्ड पर INS Ranvir में Blast, 3 नेवी जवान शहीद, 11 घायल

इंडियन नेवी डॉकयार्ड में हादसा

मुंबई : मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड पर मंगलवार को युद्धपोत INS Ranvir के इंटरनल कम्पार्टमेंट में Blast हो गया।

इस हादसे में नौसेना के तीन नौसैनिकों की जान चली गई। यह हादसा INS Ranvir पर हुआ जिसके आंतरिक कंपार्टमेंट में विस्फोट हो गया। जानकारी के अनुसार विस्फोट होते ही जहाज के कर्मचारियों ने स्थिति को काबू में लाने की कोशिश शुरू कर दी।

दुर्घटना में कोई खास भौतिक नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि आज नौसेना डॉकयार्ड पर दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।

आईएनएस के एक इंटर्नल कंपार्टमेंट में विस्फोट होने से नौसेना के तीन जवानों की मौत हो गई।

Blast in INS Ranvir at Naval Dockyard, 3 Navy jawans martyred, 11 injured

विस्फोट के कारणों की जांच

नौसेना अधिकारियों ने बताया कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और यह जल्द ही बेस पोर्ट पर पहुंचने वाला था। जानकारी के अनुसार भारतीय नौसेना की ओर से इस विस्फोट के कारणों की जांच करने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश जारी कर दिया गया है।

11 जवान घायल

आईएनएस रणवीर मूलतः पूर्वी तट (वाइजैग) पर तैनात रहनेवाला युद्धपोत है। यह नवंबर 2021 से मुंबई में था और जल्दी ही इसकी वापसी होनी थी। मंगलवार शाम अचानक इसके अंदरूनी हिस्से में विस्फोट हो गया जिसकी चपेट में आने से तीन नौसैनिक मारे गए। इसके अलावा 11 जवानों के घायल होने की सूचना है।

रक्षा विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक विस्फोट के तुरंत बाद पोत पर मौजूद क्रू सदस्यों ने पहुंचकर विस्फोट के कारण लगी आग पर काबू पा लिया, जिसके कारण पोत को अधिक नुकसान से बचा लिया गया। नौसेना सूत्रों का कहना है कि पोत पर सुसज्जित हथियार और विस्फोटक भी इस हादसे से सुरक्षित रहे।

Blast in INS Ranvir at Naval Dockyard, 3 Navy jawans martyred, 11 injured

इस हादसे में शहीद हुए कर्मचारी

1) अरविन्द कुमार महतम सिंह(38) MCPOCOM सिग्नल एंड कम्युनिकेशन।
2) सुरेंद्र कुमार (47) MCPOPT स्पोर्ट्स पीटी मास्टर।
3) कृष्ण कुमार गोपीराव(46) MSPO-1 ASWI एंटी सबमरीन इंस्ट्रक्टर।

Blast in INS Ranvir at Naval Dockyard, 3 Navy jawans martyred, 11 injured

दुर्घटना में घायल हुए नेवी कर्मचारी

1) पी वी रेड्डी (23)
2) योगेश कुमार गुप्ता(36)
3) गोपाल यादव(21)
4) शुभम देव(20)
5) हरिकुमार(22)
6) शैलेंद्र यादव(22)
7) तन्मय डार(22)
8) एल सुरेंद्रजीत सिंह(39)
9) कोमेंद्र सिंह(24)
10) कपिल(21)
11) अविनाश वर्मा (22)

‘बोर्ड ऑफ इनक्वायरी’ का आदेश

इंडियन नेवी ऑफिशियल्स के मुताबिक, INS रणवीर ईस्टर्न नेवल कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल डेप्लॉयमेंट पर निकला हुआ था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। ब्लास्ट के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। इसकी जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी तैनात किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

1986 में नौसेना में शामिल हुआ था INS

आईएनएस रणवीर भारतीय नौसेना के राजपूत श्रेणी के पांच विनाशक जहाजों में से चौथा है। जहाज को 21 अप्रैल 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। इसके हथियारों में सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, विमान भेदी, मिसाइल रोधी बंदूकें, टारपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेट लाॅन्चर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 23 जनवरी को corona के पीक पर होने की संभावना, आएंगे 7 लाख से ज्यादा केस 

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker