बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने संभाला पदभार, कहा- सरकार की योजनाओं को जन–जन तक पहुंचाना होगी प्राथमिकता

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: नए उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने मंगलवार अपराह्न को कार्यभार संभाल लिया। बोकारो आने के बाद उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त राजेश सिंह से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में प्रभार ग्रहण किया।

चौधरी ने बोकारो जिले के 33वें. उपायुक्त के रूप में योगदान किया। वह इससे पूर्व पाकुड़ जिले में अपने दायित्वों का निष्पादन कर रहे थे। यह भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के अधिकारी है।

पदभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थापित उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन–जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

साथ ही, कोविड–19 महामारी से मुकाबला को लेकर सभी एहतियातन व्यवस्था करना, शत–प्रतिशत टीकाकरण कराना आदि बिंदुओं पर विशेष फोकस रहेगा।

चौधरी इससे पूर्व जिले के बेरमो में बतौर अनुमंडल पदाधिकारी भी अपने दायित्वों का निर्वाह्न कर चूकें हैं।

Share This Article