झारखंड में एक महीने के भीतर शिक्षकों के लिए होने वाला है बहुत कुछ बेहतर: मंत्री

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ आरोमा रांची: शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री रामेश्वर उरांव से मिला और उनका ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया।

शिक्षकों ने सेवा संपुष्टि के विषय में मंत्री को जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय में उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को अविलम्ब कार्यवाही करने के लिए कहा जाएगा।

शिक्षकों की प्रोन्नति के संबंध में उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस पर मुख्यमंत्री से मिलकर अविलंब समस्या का निष्पादन कराने की कोशिश की जाएगी।

तीसरा अंतर जिला स्थानांतरण के विषय में उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रक्रिया चालू है आने वाले 1 महीने के अंदर बेहतर परिणाम झारखंड के शिक्षकों को देखने को मिलेगा।

झारखंड में एक महीने के भीतर शिक्षकों के लिए होने वाला है बहुत कुछ बेहतर: मंत्री

मंत्री ने सभी मुद्​दों पर एक-एक कर दिया जवाब

उत्क्रमित वेतनमान के विषय में मंत्री ने बताया कि यह उनके विभाग से संबंधित है। इसे वे विभाग के अधिकारियों से बात कर मामले की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई हेतु कार्य किया जाएगा।

शिक्षकों ने हथालन व्यय के बारे जानकारी दी। इस पर मंत्री ने कहा कि हथालन व्यय शिक्षक के वेतन से नहीं होना चाहिए।

इस पर विभागीय अधिकारी से बात कर इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर महासचिव दुखु नायक, देवेन्द्र तिवारी, रामचंद्र नायक, प्रेम शर्मा,अभिषेक रंजन, मृगेंद्र कुमार उपस्थित थे।

Share This Article