
रामगढ़ : रामगढ़ डीसी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन लगातार विशेष अभियान चला रहा है। सोमवार को रामगढ़ शहर के कई स्थानों पर उत्पादन विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कल्याणी लाइन होटल, कुशवाहा लाइन होटल और अन्य जगहों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में 6.66 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और 10 लीटर बीयर जब्त की गई।
पुलिस टीम ने अवैध शराब के धंधे में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ उत्पादन अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उत्पाद विभाग के अधिकारी ने स्पष्ट बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस अभियान का मकसद जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाना तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

