Homeझारखंडअचानक चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन सपरिवार बोकारो पहुंचे, DC और SP ने…

अचानक चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन सपरिवार बोकारो पहुंचे, DC और SP ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन (Hemant Soren, wife Kalpana Soren) और बच्चों से साथ सोमवार को बोकारो पहुंच गये। मुख्यमंत्री के बोकारो आगमन की सूचना को लेकर आनन-फानन में तमाम अधिकारी उनको रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे।

मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलने के बाद बोकारो DC कुलदीप चौधरी, SP प्रियदर्शी आलोक, चास SDM दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, ट्रैफिक DSP पूनम मिंज, चास SDPO पुरुषोत्तम सिंह समेत अन्य आला अधिकारी फौरन एयरपोर्ट पहुंच गए।

हेमंत सोरेन का निजी कार्यक्रम होने के कारण जिले के अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से परहेज किया। उन्होंने कैमरे के सामने किसी ने कुछ नहीं कहा, हां इतना जरूर बताया कि वो अपना इलाज कराने के लिए बोकारो पहुंचे हैं।

डॉक्टर के आवास के आसपास सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कोऑपरेटिव कॉलोनी के रहने वाले डेंटिस्ट डॉ अभय कुमार सिन्हा के आवास गए। मुख्यमंत्री पूर्व में अपने दांतों को डॉक्टर एके सिन्हा के पास दिखा चुके हैं।

इसलिए ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि दांतों की तकलीफ होने के कारण ही पुनः मुख्यमंत्री डॉक्टर से दिखाने के लिए ही रांची से बोकारो आए हुए हैं। इसलिए उनका ये दौरा अचानक हुआ है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

बताया जाता है कि दंत चिकित्सक अभय कुमार सिन्हा (Dentist Abhay Kumar Sinha) मुख्यमंत्री के काफी करीबी भी हैं। जिले के अधिकारियों के अनुसार अगर मुख्यमंत्री को डेंटिस्ट के पास अधिक समय लगेगा और अंधेरा होने लगेगा तो मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से रांची वापस लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री सोरेन के आगमन को लेकर कोऑपरेटिव कॉलोनी में डॉक्टर के आवास के आसपास सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...