लोकसभा चुनाव के लिए BSP ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Elections-2024) के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने रविवार को अपने 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसमें सात नाम मुस्लिमों का है।

बहुजन समाज पार्टी ने Saharanpur से माजिद अली, कैराना से श्रीपाल सिंह, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर से विजेन्द्र सिंह, नगीना से सुरेन्द्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खां, संभल से शौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन को पार्टी ने टिकट दिया है।

इनके अलावा मेरठ से देववृत्त त्यागी, बागपत से प्रवीण बंसल, गौतमबुद्धनगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर, गिरीश चन्द्र जाटव, आंवला से आबिद अली,पीलीभीत से अनीस अहमद खा उर्फ फूलबाबू और शाहजहांपुर से दोदराम वर्मा के नाम पर मुहर लगी है।

उल्लेखनीय है कि बसपा ने इस बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया है।

मायावती ने साफ तौर पर कहा था कि बसपा पार्टी अपने ईमानदार कार्यकर्ता के दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी। वर्ष 2019 में बसपा (BSP) ने सपा और रालोद के साथ चुनाव लड़ा था, जिसमें दस सीट पर जीत हासिल की थी।

Share This Article