जुगसलाई में कारोबारी ने की सुसाइड, पंखे से झूलता मिला शव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Businessman Commits Suicide: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत बाटा चौक निवासी कारोबारी लोचन मंगोतिया (36) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड्डू का शव आवासीय कार्यालय में ही पंखे से लटका पाया गया। रविवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इधर, सूचना पाकर जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोचन मंगोतिया पटाखा कारोबारी थे।  बाटा चौक पर ही उनका पटाखा का कारोबार था।

शव फंदे से लटकता मिला

मिली जानकारी के अनुसार लोचन मंगोतिया सुबह 7 बजे उठे और निवास स्थान पर ही बने कार्यालय में चले गए।  परिजन जब उन्हें तलाशते हुए कमरे में पहुंचे तो पाया कि लोचन मंगोतिया का शव फंदे से लटका हुआ है।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लोचन ने आत्महत्या क्योंकि इसके बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं।  इधर, घटना के बाद कारोबार जगत में मायूसी छा गई है। उनके आवास में कारोबारियों का आना जाना लगा हुआ है।

 

Share This Article