रेलवे भर्ती परीक्षा का 7वां अंतिम चरण 23 जुलाई से शुरू

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कोविड-19 से संबंधित सख्त प्रोटोकॉल तथा सावधानियों के साथ, 35,281 रिक्तियों वाली केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना संख्या 01/2019 के मुकाबले लगभग 1.23 करोड़ उम्मीदवारों के लिए प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के छह चरणों का संचालन 28 दिसंबर 2020 से 08 अप्रैल 2021 तक किया गया है।

इसके अतिरिक्त, शेष 2.78 लाख उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का सातवां अर्थात अंतिम चरण, जो देश भर को प्रभावित करने वाली कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण प्रभावित हुआ, अब 23, 24, 26 एवं 31 जुलाई, 2021 को निर्धारित किया है। साथ, सभी उम्मीदवारों के लिए सीबीटी का पहला चरण संपन्न हो जाएगा।

सीबीटी का आयोजन समुचित सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करते हुए केंद्रों पर उपलब्ध 50 प्रतिशत की क्षमता के उपयोग की अनुमति के साथ देश भर के 76 शहरों में लगभग 260 केंद्रों में एसडी-50 मॉड्यूल का उपयोग करते हुए सख्त कोविड-10 प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है।

अधिकांश उम्मीदवारों को उनके गृह राज्य में केंद्र आवंटित किए हैं। जहां राज्य के भीतर आवंटन संभव नहीं है, उम्मीदवारों को रेल संपर्क वाले पड़ोसी राज्य में समायोजित किया है।

इस चरण में निर्धारित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा वाले शहर तथा तिथि को देखने के लिए लिंक तथा एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क यात्रा अथॉरिटी की डाउनलोडिंग सभी आरआरबी वेबसाइटों पर परीक्षा से 10 दिन पहले उपलब्ध करा दी जाएगी।

निर्धारित परीक्षा वाले शहरों में ई-कॉल लेटरों एवं डेट इंटीमेंशन लिंक को परीक्षा की तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा।

7वें चरण में निर्धारित सभी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक सूचना उनके ऑनलाइन आवेदनों में किए गए उनके ई-मेल तथा मोबाइल नंबरों पर भी भेजी जा रही है।

भर्ती प्रक्रिया पर ताजा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों को देखने का सुझाव दिया है।

कृपया अनधिकृत स्रोतों से भ्रमित न हों। सभी आरआरबी आधिकारिक वेबसाइटों पर पहले ही एक हेल्प डेस्क उपलब्ध कराया जा चुका है।

उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए इस हेल्प डेस्क का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Share This Article