CBSE ने जारी किया 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल, 15 फरवरी से शुरू होगी परीक्षाएं, देखिए डिटेल्स…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CBSE Exam Schedule 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों  का ऐलान कर दिया है।

10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होगी। 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेंगी।

तारीखों की घोषणा के साथ ही CBSE ने परीक्षा का शेड्यूल (Exam Schedule) भी जारी कर दिया है।

स्कूल में 75% अटेंडेंस अनिवार्य

बताते चलें CBSE बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए स्कूल में स्टूडेंट्स की 75 फीसदी अटेंडेंस (Attendance) अनिवार्य है।

बोर्ड की ओर से पूर्व में कहा था कि केवल मेडिकल इमरजेंसी, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में भागीदारी और अन्य गंभीर कारणों जैसे मामलों में स्टूडेंट को अटेंडेंस में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

इसके लिए छात्र को जरूरी डाक्यूमेंट्स स्कूल में जमा करने होंगे।

CBSE 10वीं का परीक्षा शेड्यूल

15 फरवरी, 2025 : अंग्रेजी संचार/अंग्रेजी भाषा और साहित्य

20 फरवरी, 2025 : विज्ञान

22 फरवरी, 2025 : फ्रेंच/संस्कृत

25 फरवरी, 2025 : सामाजिक विज्ञान

28 फरवरी, 2025 : हिंदी (कोर्स A/कोर्स B)

10 मार्च, 2025 : अंक शास्त्र

18 मार्च, 2025 : सूचना प्रौद्योगिकी (IT)

बोर्ड ने रखा छात्रों की सहूलियत का ख्याल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कहा है कि डेट शीट तैयार करते समय छात्रों की सहूलियत का ध्यान रखा गया है।

इसमें 12वीं के छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन की तारीख को भी ध्यान में रखा गया है। प्रवेश परीक्षाओं से काफी पहले परीक्षाओं को पूरा करने की कोशिश की गई है।

इससे छात्रों को बोर्ड और प्रवेश परीक्षाओं दोनों के लिए टाइम मैनेजमेंट में मदद मिलेगी।

Share This Article