भारत में महज 137 दिन में मामले 1 करोड़ से 2 करोड़ के पार पहुंचे, भारत अब दुनिया का दूसरा ऐसा देश जहां हैं 2 करोड़ पॉजिटिव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के 4 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। एक मई की तुलना में बीते 3 दिनों से नए मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अब देश ने एक और अनचाहा रिकॉर्ड बना लिया है।

भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या दो करोड़ के पार पहुंच गई है।

भारत अब दुनिया का दूसरा ऐसा देश है जहां कोरोना के कुल मरीज 2 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं।

संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज है कि महज 137 दिन में मामले एक करोड़ से 2 करोड़ के पार पहुंच गए।

इससे पहले संक्रमितों की संख्या एक लाख से एक करोड़ तक पहुंचने में 360 दिन लगे थे।

मतलब चार माह में कोरोना के मामले दो गुने हो गए। देश में सोमवार को कोरोना के 3,55,828 नए मामले आए तथा 3438 और मरीजों की मौत हो गई।

वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 2 लाख 75 हजार 543 पर पहुंच गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत है।

जबकि मृतक संख्या 2 लाख 22 हजार 666 हो गई है।

देश में 01 मई को संक्रमण के रिकॉर्ड 4,01,993 नए मामले आए थे वहीं दो मई को 3,92,488 मामले सामने आए। कोरोना के ऐक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 34,44,548 हो गई है।

Share This Article