करियर

CBSE 12th Result : 87.33 हुआ रिजल्ट, लड़कों से 6.01% आगे लड़कियां, छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं …

नई दिल्ली: CBSE बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट (12th Class Result) जारी कर दिया है। वे छात्र (Student) जो परीक्षा (Exams) में शामिल हुए, वे आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) से नतीजे चेक कर सकते हैं। इस बार पास प्रतिशत 87.33 रहा है।

CBSE कक्षा 12 का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% है। त्रिवेंद्रम रीजन (Trivandrum Region) 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है।

लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए CBSE अपने छात्रों (Students) को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा।

CBSE 12th Result : 87.33 हुआ रिजल्ट, लड़कों से 6.01% आगे लड़कियां, छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं ...- CBSE 12th Result: 87.33 result, girls ahead of boys by 6.01%, students do not get first, second and third division ...

CBSE Result 2023 : कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं होती

CBSE की ओर से आधिकारिक तौर (Officially) पर टॉपर्स की सूची जारी नहीं की जाती है और न ही कोई मेरिट लिस्ट जारी होती है।

CBSE ने इस संबंध में कारण बताते हुए अपनी रिजल्ट अधिसूचना में कहा कि छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए बोर्ड के पहले के निर्णय के अनुसार, कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने आगे कहा कि इस संबंध में यह भी सूचित किया जाता है कि बोर्ड अपने छात्रों को प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी प्रदान नहीं कर करता है।

CBSE 12th Result : 87.33 हुआ रिजल्ट, लड़कों से 6.01% आगे लड़कियां, छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं ...- CBSE 12th Result: 87.33 result, girls ahead of boys by 6.01%, students do not get first, second and third division ...

CBSE Result 2023 : CBSE बोर्ड में पिछले साल 91.25% लड़के हुए थे पास

CBSE बोर्ड (CBSE Board) में पिछले साल 91.25% लड़के पास हुए थे, जबकि इस साल 84.67% लड़के ही पास हुए हैं।

वहीं पिछले साल 94% छात्राएं पास हुई थीं जबकि इस साल 90.68% छात्राएं ही पास हुई हैं।

CBSE 12th Result : 87.33 हुआ रिजल्ट, लड़कों से 6.01% आगे लड़कियां, छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं ...- CBSE 12th Result: 87.33 result, girls ahead of boys by 6.01%, students do not get first, second and third division ...

CBSE Result 2023 : मोबाइल पर कैसे मिलेगा रिजल्ट?

10वीं-12वीं के नतीजे छात्रों को मोबाइल पर SMS के जरिए भी मिलेगा। आइए जानते हैं मोबाइल पर कैसे मिलेगा रिजल्ट?

मोबाइल पर SMS के माध्यम से CBSE 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को सबसे पहले अपने मोबाइल के Message Box में जाकर CBSE 10 अथवा CBSE 12 Space अपना Roll Number टाइप कर, 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा।

इसके बाद आपके फोन पर मैसेज के जरिए रिजल्ट (Result) आपको मिल जाएगा। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि जारी किया गया नंबर साल 2022 का है। यदि CBSE की अधिसूचना में नंबर को लेकर कोई बदलाव किया जाएगा तो नया नंबर ही लागू होगा।

CBSE 12th Result : 87.33 हुआ रिजल्ट, लड़कों से 6.01% आगे लड़कियां, छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं ...- CBSE 12th Result: 87.33 result, girls ahead of boys by 6.01%, students do not get first, second and third division ...

CBSE Result 2023 : Digilocker पर कैसे मिलेगा रिजल्ट?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं के नतीजे छात्रों को वेबसाइट, SMS, उमंग एप के अतिरिक्त Digilocker भी रिजल्ट मिलेगा। आइए जानते हैं Digilocker पर कैसे मिलेगा रिजल्ट?

Digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker App खोलें। आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें। CBSE रिजल्ट विकल्प चुनें, कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं परिणाम 2023 का चयन करें।

रोल नंबर, जन्म तिथि (DOB) आदि आवश्यक जानकारी भरें। CBSE कक्षा 10वीं परिणाम 2023 या CBSE कक्षा 12वीं परिणाम 2023 Screen पर प्रदर्शित किया जाएगा। डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का एक Print Out ले लें।

CBSE 12th Result : 87.33 हुआ रिजल्ट, लड़कों से 6.01% आगे लड़कियां, छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं ...- CBSE 12th Result: 87.33 result, girls ahead of boys by 6.01%, students do not get first, second and third division ...

CBSE Result 2023 : इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

cbseresults.nic.in
cbse.gov.in
cbse.nic.in

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker