HomeझारखंडCCL और हॉकी सिमडेगा ने बच्चों के बीच हॉकी स्टीक का किया...

CCL और हॉकी सिमडेगा ने बच्चों के बीच हॉकी स्टीक का किया वितरण

Published on

spot_img

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड और हॉकी सिमडेगा के सहयोग से सिमडेगा जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के 100 हॉकी खिलाड़ियों के बीच शनिवार को हॉकी स्टिक (Hockey Stick) का वितरण किया। यह कार्यक्रम एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से सिमडेगा जिले के अधिकांश वैसे सुदूरवर्ती इलाकों के खिलाड़ियों के बीच हॉकी स्टिक का वितरण किया गया, जहां विकास का अभाव है लेकिन हॉकी खेलने के लिए वहां के बच्चों ने खुद से श्रमदान कर मैदान का निर्माण किया है।

पहाड़ों के बीच बसे जपलंगा गांव जो कभी असामाजिक तत्वों का डेरा था इसी तरह के कई गांव के प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी (Hockey Player) को स्टिक वितरण किया गया है।

8-10 साल के बच्चे हॉकी को लेकर हैं उत्साहित

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिमडेगा की उपायुक्त आर रोनिता ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है।

हमें खुशी है कि 8-10 साल के बच्चे हॉकी को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने CCL को धन्यवाद देते हुए कहा की सिमडेगा जिला हॉकी की नर्सरी और यहां के खिलाड़ियों को इन सब खेल कीट की बहुत आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि CCL से मेरा अनुरोध होगा कि और अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इस तरह की किट वितरण किया जाए।

CCL कल्याण की एचओडी रेखा पांडे ने कहा कि हम लोगों का प्रयास है कि जिन इलाकों में हॉकी खिलाड़ियों की अधिकता है वहां खेल कीट उपलब्ध कराए जा सकें।

इससे पूर्व CCL के कल्याण की HDO रेखा पांडे, खेल प्रबंधक आदिल हुसैन और कल्याण प्रबंधक अविराज शेखर के द्वारा सिमडेगा (Simdega) के उपायुक्त आर रोनिता, SP सौरभ कुमार का पौधा देखकर स्वागत किया गया।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...