Latest Newsझारखंडझारखंड : नक्सलियों की सुरक्षा बलों को उड़ाने की साजिश नाकाम, 15...

झारखंड : नक्सलियों की सुरक्षा बलों को उड़ाने की साजिश नाकाम, 15 किलो का लैंडमाइंस बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा: झारखंड पुलिस और सुरक्षाबलों ने भाकपा माओवादियों के मंसूबे को एक बार फिर से विफल करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस और सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान के दौरान झारखंड के पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले के सारंडा जंगल की सीमा से लगे ओडिशा के केवलंग थाना क्षेत्र के पुर्णापानी-सोयम्बा ग्रामीण सड़क मार्ग में लगाए गए 15 किलो ग्राम का लैंड माइंस बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल सर्च अभियान पर निकले थे। इसी दौरान 15 किलोग्राम का लैंड माइंस लगा हुआ था। लैंडमाइंस सुरक्षा बलों को उड़ाने की नीयत से जंगल के रास्ते में जमीन के नीचे लगाया गया था।

लैंड माइंस को गुरुन्डिया कैंप (राउरकेला) में तैनात सीआरपीएफ की बी एंड सी क्वाई, 19 वीं बटालियन के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर उसे जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया।

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सर्च अभियान के दौरान विफल कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि सारंडा से सटा उक्त जंगल क्षेत्र में नक्सली नेता अनमोल उर्फ समर का दस्ता निरंतर सक्रिय रहता है।

नक्सलियों की सक्रियता की खबर के बाद सीआरपीएफ की उक्त टीम ओडिशा पुलिस के साथ उक्त जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए लैंड माइन का पता चला जिसे बम निरोधक दस्ता ने सावधानी पूर्वक निकाल जंगल में ही नष्ट कर दिया। इस शक्तिशाली लैंड माइंस से नक्सली सीआरपीएफ और पुलिस को भारी नुकसान पहुंचा सकते थे।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...