Latest Newsझारखंडचंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर दिखी अव्यवस्था, वोटर परेशान

चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर दिखी अव्यवस्था, वोटर परेशान

spot_img
spot_img
spot_img

Dhanbad Lok Sabha Seat: धनबाद लोकसभा सीट के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के सभी 297 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 से ही वोटिंग शुरू हो गई। इसके अलावा चंदनकियारी विधानसभा पूर्णत: ग्रामीण क्षेत्र है।  यहां के सभी 297 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं।

चुनाव को देखते हुए प्रशासन की तरफ से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है।  जहां बूथों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है।  हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों पर इसका आभाव रहा। क्षेत्र में अभी तक हिंसा की कोई खबर सामने नहीं आ रही है। चंदरकियारी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 2,75,832 है।  इसमें 1,41,935 पुरुष व 1,33,897 महिला वोटर शामिल है।

प्राथमिक विद्यालय तियारा

प्राथमिक विद्यालय तियारा के बूथ संख्या 38 में सुबह 10 बजे तक 220 मतदाता अपने वोट डाल चुके हैं।  यहां कुल मतदाताओं की संख्या 1117 है।  जिसमें 584 पुरुष व 533 महिला वोटर शामिल हैं।  वहीं, इस बूथ पर व्यवस्था का घोर अभाव दिखने को मिला।

मतदाताओं के लिए ना पीनी की व्यवस्था है न ही मतदाताओं के लिए बैठने की व्यवस्था थी।  यहां तक की बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था नहीं दिखी।  इसके बावजूद भी मतदाताओं ने कड़ी धूप में खड़े होकर वोट दिया।

पेयजल की व्यवस्था नहीं

इसके अलावा कई मतदान केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं थी।  इस कारण मतदान कर्मियों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ा।  सुबह कुछ ही देर लोगों को पेयजल मिल सका।  उसके बाद पानी ही समाप्त हो गया।  इसके कारण लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा था।

प्राथमिक विद्यालय फतुडीह के बूथ संख्या 175 में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया।  यहां मतदाताओं की कुल संख्या 1057 है।  सुबह नौ बजे तक इस केंद्र पर 142 मतदाताओं ने अपना वोट डाल दिया है।

 

 

 

 

 

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...