प्रेम प्रसंग में शादीशुदा महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नीरज और वालीचिन्ता के बीच बीते 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला शादीशुदा थी और उसके 3 बच्चें भी थे। वहीं युवक बार बार महिला पर शादी का दवाब बना रहा था।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chatra Married Woman Murdered : चतरा लावालौंग थाना क्षेत्र के कुकुरमरवा घाटी जंगल से एक अज्ञात महिला का शव (Women Dead Body) बरामद हुआ।

इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज कुमार मेहता को गिरफ्तार किया।

मृतका की पहचान पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र खामडीह निवासी वालीचिन्ता देवी के रूप में हुई है।

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग

नीरज और वालीचिन्ता के बीच बीते 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला शादीशुदा थी और उसके 3 बच्चें भी थे। वहीं युवक बार बार महिला पर शादी का दवाब बना रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को महिला मंडल से 60 हजार रूपये लेकर महिला ने दिया था।

महिला उससे बार-बार उस पैसे की भी मांग कर रही थी। इसी कारण से युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला को कुकुरमरवा घाटी (Kukurmarva Valley) के घने जंगल में ले जाकर पत्थर से चेहरा कूचकर महिला की हत्या (Murder) कर दी। फ़िलहाल पुलिस अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है।

Share This Article