मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 15 संघों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से सोमवार को 15 संघों के प्रतिनिधिमंडल (Delegation) ने मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन CM को सौंपा। मुख्यमंत्री (CM) ने सभी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर न्याय संगत विचार किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में जेटेट सफल अभ्यर्थी एसोसिएशन, कल्याण विभाग के विद्यालयों में कार्यरत घंटी आधारित शिक्षक संघ, झारखंड रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ, सदर अस्पताल रांची में सुरक्षा से हटाए गए सुरक्षाकर्मी, जिला पुलिस सफल अभ्यर्थी संघ, डे बोर्डिंग एवं आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक, जेटेट उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा, झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, झारखंड प्लस टू प्रतिभागी संघ, स्पेशल ऑग्जीलियरी पुलिस, पीजीटी एज रिलैक्सेशन अभ्यर्थी संघ, हाई स्कूल नॉन जॉयनिंग अभ्यर्थी संघ, एसबीएम -ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और सोशल मोबिलाइजेशन कर्मी संघ, झारखंड असंगठित जल सहिया समिति और असिस्टेंट टाउन प्लानर सफल अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि शामिल थे।

Share This Article