मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के टाटा कैंसर अस्पताल का 12 मई को करेंगे उदघाटन

कैंसर रोगियों को TMH मुंबई के अलावा महानगरों के कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए नहीं जाना होगा। वर्तमान में झारखंड (Jharkhand) के कैंसर रोगियों का इलाज रिम्स में होता है

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची (Ranchi) में अब मरीजों को मुंबई (Mumbai) वाली सुविधाएं मिलने वाली हैं। CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) शुक्रवार को कांके के कदमा में बने रांची कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर (Ranchi Cancer Hospital & Research Center) का उदघाटन करेंगे।

इस अस्पताल के निर्माण पर करीब चार सौ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के टाटा कैंसर अस्पताल का 12 मई को करेंगे उदघाटन- Chief Minister Hemant Soren will inaugurate Ranchi's Tata Cancer Hospital on May 12

आवासीय परिसर का निर्माण भी कराया जायेगा

इस अस्पताल का शिलान्यास 10 अक्तूबर, 2018 में हुआ था। अब करीब तीन साल में यह अस्पताल सुचारु रूप से संचालित होने के लिए तैयार है। हालांकि, रिनपास की जमीन पर एक साल पहले अस्पताल बनकर तैयार हो गया है।

अभी मरीजों से रजिस्ट्रेशन शुल्क (Registration Fee) के नाम पर 135 रुपये लिये जा रहे हैं। अस्पताल में फिलहाल 82 बेड उपलब्ध है। इसमें से 50 फीसदी बेड स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित होंगे।

साथ ही इस अस्पताल में 14 ऑपरेशन थियेटर और 28 बेड का ICU भी रहने की बात कही जा रही है। साथ ही जरूरतमंद लोगों के लिए यहां आवासीय परिसर का निर्माण भी कराया जायेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के टाटा कैंसर अस्पताल का 12 मई को करेंगे उदघाटन- Chief Minister Hemant Soren will inaugurate Ranchi's Tata Cancer Hospital on May 12

राज्यों के कैंसर रोगियों को बेहतर इलाज मिलेगा

उल्लेखनीय है कि इस अत्याधुनिक कैंसर (Cancer) अस्पताल के शुरू होने से ना केवल झारखंड, बल्कि झारखंड के पड़ोसी राज्यों के लोगों को फायदा होगा। अन्य राज्यों के कैंसर रोगियों को बेहतर इलाज मिलेगा।

कैंसर रोगियों को TMH मुंबई के अलावा महानगरों के कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए नहीं जाना होगा। वर्तमान में झारखंड (Jharkhand) के कैंसर रोगियों का इलाज रिम्स में होता है।

Share This Article