CM नीतीश ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई

News Alert

पटना: बिहार में NDA से अलग होने के बाद यहां मचे सियासत घमासान के बीच बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को जन्मदिन की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर नीतीश कुमार ने Tweet करते हुए लिखा है- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।

हालांकि बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने खबर लिखे जाने तक पीएम को जन्मदिन की बधाई नहीं दी थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री RPC सिंह ने भी जन्मदिन की बधाई दी है।

नीतीश कुमार ने 8:11 पर PM मोदी को ट्वीट करके बधाई दी

RPC सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर PM को बधाई देते हुए लिखा- भारत के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

PM मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के मामले में RPC सिंह, नीतीश कुमार से 2 मिनट पहले रहे हैं।

RCP Singh  ने सुबह 8:09 पर PM को बधाई दी जबकि नीतीश कुमार ने 8:11 पर PM मोदी को ट्वीट करके बधाई दी।

x