पुराने जमाने की आ गई याद, गुजरात में बैलगाड़ी से प्रचार कर रहा एक प्रत्याशी…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Congress candidate Paresh Dhanani Election Advt. in Bullockcart: गुजरात के राजकोट संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार की पुरानी याद अचानक जीवंत हो गई।

यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी परेश धनानी (Paresh Dhanani) मतदाताओं तक पहुंचने,और वोट मांगने के लिए बैलगाड़ी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनके सामने BJP के ताकतवर प्रत्याशी पुरुषोत्तम रुपाला है। जो वर्तमान में केंद्रीय मंत्री भी हैं। वह गुजरात के बड़े नेताओं में शुमार है।

उन्हें प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमित शाह का सबसे करीबी माना जाता है। पुरुषोत्तम रुपाला पिछले 25 वर्षों से BJP के शीर्ष पदों पर बने हुए हैं। आर्थिक रूप से बहुत बहुत मजबूत है।

कांग्रेस प्रत्याशी परेश धनानी आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं। आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए बैलगाड़ी का सहारा लिया है।

BJP उम्मीदवार पुरुषोत्तम रुपाला ने राजपूत समाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसका यहां पर भारी विरोध हो रहा है।

राजा और रंक की लड़ाई में कांग्रेस उम्मीदवार को मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है। राजकोट संसदीय क्षेत्र में कांटे का मुकाबला बताया जा रहा है।

Share This Article