धनबाद में कांग्रेस ने मनाया 136 वां स्थापना दिवस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 136 वां स्थापना दिवस उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। सर्व प्रथम नगर अध्यक्ष राहुल राज द्वारा झंडोतोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तओं ने सोशल मीडिया का उपयोग कर “शेल्फी विथ तिरंगा ” कार्यक्रम के माध्यम से किसान आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार से काला क़ानून वापस लेने का अपील किया।

उपस्थित जिला पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के 136 वर्ष के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला एवं वर्तमान सरकार द्वारा जिस प्रकार एक एक कर कांग्रेस द्वारा राष्ट्रहित में बनाये गए संस्थानों को धवस्त एवं निजीकरण करने की बातों को प्रकाश में लाया।

साथ ही पार्टी में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार के विरोध में खड़ा रहने की बातें कही और बताया कि आज किसान अपने हित के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रहित में ये आंदोलन कर रहें।

इसलिए हमसबों उनके साथ खड़ा रहने की आवश्यकता है।

मौके पर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय, महासचिव विदेशी सिंह, सचिव दिलीप मिश्रा, हरिश्चंद्र दुबे, प्रशांत दुबे, सोमनाथ दुबे, अमरजीत कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Share This Article