स्वार्थ साधने के लिए कांग्रेस ने BJP से हाथ मिलाया, 91 साल के देवेगौड़ा ने…

उन्होंने आरोप लगाया, विभिन्न राज्यों में विभिन्न दलों की BJP के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समझौता रहती है और कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं की BJP के साथ सांठगांठ है

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु : पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा (HD Deve Gowda) ने कहा है कि यह एक खुला रहस्य है कि कर्नाटक (Karnataka) सहित कई राज्यों में कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने स्वार्थी लक्ष्य साधने के लिए BJP से हाथ मिलाया है।

आगामी संसदीय चुनावों के लिए राज्य में BJP और उनके जद-एस (JD-S) के बीच गठजोड़ की अफवाहों के बीच उनका यह बयान महत्वपूर्ण हो गया है।

देवेगौड़ा ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections) में BJP के साथ अपनी पार्टी के संभावित गठबंधन पर सवालों का जवाब देते हुए यह बयान दिया और यह भी कहा कि BJP के खिलाफ मोर्चा बनाने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के एक साथ आने पर वह उसका नेतृत्व करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं की BJP के साथ सांठगांठ

देवेगौड़ा से यह भी सवाल किया गया कि क्या वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के BJP के खिलाफ मोर्चा बनाने के प्रयासों का समर्थन करेंगे, इसके जवाब में देवेगौड़ा ने कहा कि वह इस सवाल का जवाब तब देंगे, अगर रिपोर्टर कोई ऐसी पार्टी दिखाए, जिसने BJP से हाथ मिलाए बिना राजनीति की हो।

उन्होंने आरोप लगाया, विभिन्न राज्यों में विभिन्न दलों की BJP के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समझौता रहती है और कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं की BJP के साथ सांठगांठ है।

मैं चुपचाप घर पर नहीं बैठूंगा..

उन्होंने कहा, हम कर्नाटक में रुझान देख सकते हैं। इस मामले में छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

जद-एस आगामी जिला पंचायत, तालुक पंचायत और बीबीएमपी चुनावों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

उन्होंने कहा, इसके बाद लोकसभा चुनाव होना है। उस समय फैसला लिया जाएगा कि हमें कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है।

उन्होंने कहा, मैं चुपचाप घर पर नहीं बैठूंगा। मैं दौरे करूंगा, सभी 28 संसदीय क्षेत्रों में प्रचार किया जाएगा और सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

उद्देश्यों को लागू करने के लिए एक समिति बनाई जाएगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, 91 वर्षीय देवेगौड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी इस पर फैसला लेगी।

Share This Article