झारखंड में बढ़ने लगा कोरोना का दायरा, मिले 693 पॉजिटिव मरीज ; रांची और जमशेदपुर में अलर्ट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को राज्य में 693 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में राज्य में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है।

साथ ही नये साल की भी यह सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 122 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में बुधवार को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 351, बोकारो से 11, चतरा से तीन, देवघर से 13, धनबाद से 8 मरीज मिले हैं।

दुमका से 19, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 121, गिरिडीह से सात, गोड्डा से 12 , गुमला से 13 मरीज मिले हैं।

हजारीबाग से 15, जामताड़ा से 2, खूंटी से 5, कोडरमा से 16, लातेहार से 3, लोहरदगा से 6, पाकुड़ से 11, पलामू से 2, रामगढ़ से 18, साहेबगंज से 15 मरीज मिले हैं।

सरायकेला से 7, सिमडेगा से 27 और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से 8 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 के मामले अब 124201 हो गए हैं।

इनमें 2825 सक्रिय मामले हैं। राज्य में 120263 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1113 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98. 82 प्रतिशत है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सात दिनों में लगभग दो हजार नये मरीज मिले हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह एक्टिव हो चुका है और कोविड अस्पतालों को फिर से दुरुस्त किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किया है कि राज्य के बाहर से आने वाले सभी मरीजों की कोविड जांच की जाए।

रांची में मिले 351 कोरोना मरीज

राजधानी रांची में बुधवार को 351 कोरोना मरीज मिले हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1562 है जबकि 49 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 35470 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 33649 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Share This Article