झारखंड में पिछले 24 घंटों में 22 मरीज हुए स्वस्थ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के 16 जिले कोरोना शून्य हैं। इन जिलों में शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोई मरीज नहीं मिला।

इस दौरान राज्य में कोरोना से किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई है। झारखंड में इन 24 घंटों में 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं। हालांकि 28 नए केस भी मिले हैं।

नए मरीजों में सबसे अधिक 13 रांची से हैं, जबकि जामताड़ा से छह नए मरीजों की पहचान हुई है।

बोकारो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दो- दो, एवं चतरा, धनबाद और साहेबगंज से एक-एक मरीज मिलने की सूचना है। इन मरीजों के साथ प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख, 47 हजार, 922 हो गयी है।

इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 647 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार,132 लोगों की कोरोना से मौत हो गई।

राज्य में कोरोना के 143 सक्रिय केस हैं।

इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अबतक एक करोड़, 34 लाख, 85 हजार, 703 सैंपल की जांच की गयी है।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

Share This Article