रांची में पिछले 24 घंटे में मिले सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज़, 52 एक्टिव केस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया कि राज्य में कुल सक्रिय 98 मामलों में 52 रांची में हैं।

जिले में सात मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 85821पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 84183 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना को आठ लोगों ने मात दी है। सोमवार सुबह तक कोरोना के नौ नए केस मिले हैं।

राज्य में कोविड के कुल मामलों की संख्या 348264 हो गयी है। राज्य में कुल 14935686 सैंपल की जांच की गयी है।

राज्य में कोरोना के 98 सक्रिय केस हैं। राज्य में कोरोना के 343031 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5135 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है।

Share This Article