विपक्षी राज्य सरकारों को संकट में डालने की साजिश कर रहा केंद्र, वृंदा करात ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi CPI (M) : माकपा पोलित ब्यूरो (CPI(M)) सदस्य वृंदा कारात ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार BJP विरोधी राज्य सरकारों को परेशान कर रही है। केंद्र की ओर से उन राज्यों की आर्थिक नाकेबंदी कर उन्हें संकट में डालने की साजिश की जा रही है।

कारात मंगलवार को संवाददाता (Reporter) सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब है, बेरोजगारी, बढती महंगाई, मेहनतकशों के जीवन जीविका पर संकट और कार्पोरेट घरानों को लूट की छूट।

उन्होंने कहा कि वैसे नेता जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं लेकिन उनके BJP में शामिल हो जाने से वे पुरी तरह ”दुध के धूले हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार षडयंत्र पूर्वक Hemant Soren को गिरफ्तार कर झारखंड में Raj Bhavan के सहयोग से सरकार गिराने का खेल खेलने की विफल कोशिश की गयी। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम ही होगा। BJP जैसा सोच रही है कि आम चुनाव का परिणाम उसके पक्ष में जायेगा।

वैसा नहीं होने जा रहा है क्योंकि आम जनता, मजदूर – किसान सहित सभी तबके BJP और मोदी सरकार की जनविरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन का रास्ता अपना रहे हैं। आगामी 16 फरवरी को किसानों – मजदूरों द्वारा आयोजित होने वाली देशव्यापी जन कार्रवाई इसका ताजा उदाहरण है।

मौके पर माकपा CPI(M) संबोधित करते हुए CPI (M) के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने बताया कि पार्टी राज्य कमिटी ने HEC के मजदूरों और अधिकारियों की ओर प्लांट को बचाने के लिए चलाए जा रहे। आंदोलन के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से मांग की गई।

Share This Article