Crime News Jharkhand : 16 साल की नाबालिग बेटी का यौन शोषण कर रहा था पिता, अरेस्ट

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जिले से शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

आजादनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग (16) से यौन शोषण करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया।

पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दो माह पूर्व पिता ने उसके साथ गलत किया था।

दो दिन पूर्व भी पिता ने उसके साथ गलत हरकत की थी। इसकी शिकायत पीड़िता ने थाने में की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच में मामला सही निकला। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। सीडब्ल्यूसी ने भी पीड़िता से पूछताछ की।

उसने पिता द्वारा उसके साथ गलत करने की बात बताई गई। थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article