ओरमांझी सुमन कुमारी आत्महत्या मामला : शादी का झांसा देकर सुमन को लिव-इन में रखा, फिर…

सुमन कुमारी एक निजी अस्पताल के कॉल सेंटर में काम करती थी। साजेब हनीप भी उसी अस्पताल में नौकरी करता था और कोडरमा के जयनगर का रहने वाला है। पुलिस ने साजेब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Suman Kumari suicide case: रांची के ओरमांझी प्रखंड के हुटुप टीओपी थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय सुमन कुमारी ने कुमार लॉज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए सुमन के लिव-इन पार्टनर साजेब हनीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला

सुमन और साजेब पिछले चार महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में एक साथ रह रहे थे। साजेब ने सुमन को शादी का झांसा दिया था, लेकिन जब सुमन शादी की बात करती, तो वह उससे झगड़ा करता और टालमटोल करता था। इससे सुमन मानसिक दबाव में थी। आत्महत्या से पहले सुमन ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने बताया कि साजेब की हरकतों से परेशान होकर वह जीना नहीं चाहती। सुमन ने यह बात अपने परिवार को भी बताई थी।

सुमन के पिता ने साजेब के खिलाफ ओरमांझी थाने में शिकायत दर्ज की। हुटुप टीओपी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि साजेब ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। वह सुमन को शादी का झांसा देकर लिव-इन में रखे हुए था और शादी की बात पर उसे परेशान करता था।

सुमन कुमारी एक निजी अस्पताल के कॉल सेंटर में काम करती थी। साजेब हनीप भी उसी अस्पताल में नौकरी करता था और कोडरमा के जयनगर का रहने वाला है। पुलिस ने साजेब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Share This Article