भागलपुर में दिनदहाड़े डकैती, 1.5 लाख नगद और 9 लाख के जेवर की हुई डकैती

उसके बाद उनके पति और महिला को डकैतों के द्वारा पीटा गया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भागलपुर: जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के गुरुनानकपुरा कॉलोनी में मंगलवार को सेवानिवृत्त मार्केटिंग ऑफिसर (Retired Marketing Officer) सुभाष चंद्र झा के घर में डकैतों ने डकैती (Robbery) की घटना को अंजाम दिया है है।

पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई

दोपहर 12 बजे दिन में तीन डकैतों ने घर में प्रवेश किया और पहले उनकी पत्नी का मुंह दाबकर धमकाया कि अगर हल्ला करोगी तो तुम्हारे पति को गोली मार देंगे।

उसके बाद उनके पति और महिला को डकैतों के द्वारा पीटा गया। उसके बाद डेढ़ लाख रुपए कैश और 9 लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए।

जाने के क्रम में डकैतों ने पति और पत्नी को बांध भी दिया था। वहीं डकैतों के जाने के बाद गृहस्वामी के द्वारा आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी गई।

इसके बाद लोगों ने थाने को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

Share This Article