चक्रधरपुर में रेलवे ट्रैक पर मिली 4 लोगों की डेड बॉडी, डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

4 Dead Body in Railway Track: झारखंड के चक्रधरपुर (Chakradharpur) में रेल पटरी पर आज (शनिवार) लहूलुहान चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई।

आधी रात बाद करीब 2ः30 चक्रधरपुर रेल मंडल के Kendposi Talaburu Down Line पर जिस किसी ने भी यह ह्रदय विदारक दृश्य देखा, वह चौंक गया।

रेलवे अधिकारियों ने सूचना मिलते ही ट्रेनों का संचालन रोक दिया। चारों के शव एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर अलग-अलग स्थान पर बरामद हुए हैं। GRP और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि इन लोगों ने आत्महत्या की या यह हत्याकांड की घटना है।

अधिकारियों ने कहा कि इनमें एक पुरुष का शव, एक महिला का शव और एक बच्चे का शव (Dead Body) क्षत-विक्षत हालत में रेल पटरी पर मिला। चौथा शव बंधे हुए बोरे में मिला है। जांच में स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस की मदद भी ली जा रही है।

Share This Article