कोडरमा में तालाब से मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: सतगावां थाना अंतर्गत नगड़ी तालाब से युवक का शव बरामद किया गया है।

युवक के परिजनों ने वहां के मुखिया और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार योगीडीह निवासी अनिल चौधरी (30 ) का शव नगड़ी तालाब से शनिवार की सुबह बरामद किया गया।

मृतक की मां सरस्वती देवी का आरोप है कि उसे खिला पिला कर मारपीट की गई और फिर तालाब में फेंक दिया गया।

उसने खुट्टा पंचायत के मुखिया मथुरा यादव और गाजेडीह के अर्जुन प्रसाद यादव पर यह आरोप लगाया है। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जाता है।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार को दिन में उसे वे लोग घर से बुलाकर ले गए जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं था। शनिवार को युवक का शव नगड़ी तालाब से बरामद किया गया।

इधर घटना के बाद पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेजकर अंत्य परीक्षण कराया।

वहां मृतक की मां समेत परिजन पहुंचे हुए थे। था।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अर्जुन प्रसाद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Share This Article