जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में ‘बंद’ किए जाने के खिलाफ याचिका पर मंगलवार को सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में कथित तौर पर बंद किए जाने के खिलाफ याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करने की सहमति जताई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन स्थल के रूप में जंतर-मंतर को कथित तौर पर बंद किए जाने से संबंधित एक याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई। एक वकील ने सोमवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ के समक्ष यह याचिका पेश की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए कोई वैकल्पिक स्थान निर्धारित नहीं किया है, जिसके कारण ऐसे प्रदर्शनों को दबाया जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।