तिरुवनंतपुरम: केरलम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन की यात्रा के दौरान उनके सुरक्षा काफिलों से जुड़ी घटनाओं और विरोध प्रदर्शनों पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को चिंता जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी घटनाओं से केंद्र और राज्य के संबंधों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। चंद्रशेखर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया तमिलनाडु दौरे की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें राज्य के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय उनका स्वागत करते नजर आ रहे हैं।



