नई दिल्ली: तुर्कमेनिस्तान से यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय(आईजीआई) हवाई अड्डे पर पहुंची एक महिला यात्री को सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोने के बिस्कुटों की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। महिला के जूतों के भीतर से करीब 320 ग्राम वजन के पांच सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अश्गाबात से आई इस महिला यात्री को उसकी संदिग्ध गतिविधियों और हाव-भाव के आधार पर ‘ग्रीन चैनल’ पार करने के बाद जांच के लिए रोका गया था।



