नयी दिल्ली: दिल्ली में त्योहारों के मौसम से पहले की गई जांच के दौरान ऑनलाइन फूड डिलीवरी और खुदरा कंपनियों के खाद्य भंडारण केंद्रों में खराब हो चुकीं हरी मटर, ग्रीक योगर्ट और ब्राउनी मिलीं और मक्खियां, मच्छर, यहां तक कि एक छिपकली भी मिली। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में कई जगहों पर खाद्य पदार्थों को अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा गया था। इसके अलावा, कीटों से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और कई परिसरों में निर्धारित तापमान बनाए रखने में भी लापरवाही पाई गई।


