दुमका में विभागों ने स्टॉल लगा योजनाओं की लोगों को दी जानकारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: एक साल पूरे होने पर सरकार के कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर परांपरागत रूप से विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुसूचिज जाति, जनजाति, परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने किया।

समारोह स्थल पर एलईडी स्क्रीन में मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण किया गया।

समारोह स्थल स्टेडियम में सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाये गए थे।

विभिन्न विभागों मयूराक्षी सिल्क, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कालाजार से संबंधित, दुमका पुलिस, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जेएसएलपीएस पलाशस्मार्ट, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, उद्योग विभाग, कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, झारखंड शिक्षा परियोजना एवं जिला समाज कल्याण शाखा द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं।

लोग स्टॉल का भ्रमण कर विभिन्न विभागों के योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते दिखे। जेएसएलपीएस के पलाश मार्ट एवं मयूराक्षी सिल्क के स्टॉल महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करते दिखा।

इन स्टालों पर महिलाओं की रुचि अधिक दिखी।

Share This Article