हेमंत सरकार राज्य के लोगों के सपनों को साकार करने वाली है सरकारः मंत्री

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: एक साल पूरे होने पर हेमंत सोरेन सरकार ने अपना शानदार एक वर्ष पूरा किया है। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भी जब पूरा देश एवं राज्य में लॉकडाउन लागू था।

सभी से संपर्क टूट चुका था, उस वक्त भी हेमंत सरकार सुदूरवर्ती गांव तक हर जरूरी व्यवस्था उपलब्ध कराने का कार्य कर रही थी। यह सरकार राज्यवासियों की अपनी सरकार है।

राज्य के लोगों की चिंता करना सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

उक्त बातें आउटडोर स्टेडियम में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहीं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान राज्य के लिए हर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराना सरकार की एक बड़ी चुनौती थी।

लेकिन सरकार ने इन चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया।

जिसका परिणाम है कि आज चारों ओर राज्य सरकार के कार्यों की प्रशंसा हो रही है।

स्वास्थ्य कर्मी प्रशासन ने सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए एक नया आयाम स्थापित किया है।

कोरोना काल में जब पूरे देश में मजदूर सड़क पर थे।

तब राज्य सरकार ने मजदूरों को हवाई जहाज़,ट्रेन,बस के माध्यम से उनके घर तक पहुचाने का कार्य किया है।

राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य,पथ निर्माण,किसानों की आय को बढ़ाने, राज्य की अर्थव्यवस्था को ठीक करने पर कार्य कर रही है। राज्य की स्थापना जिस उद्देश्य से हुई है उसे साकार करने का कार्य सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड एक अमीर राज्य है। इसे एक अच्छे नीयत और एक अच्छे सोच से समृद्ध बनाने की जरूरत है।

संसाधनों के सही उपयोग से राज्य को देश में एक अलग पहचाना दिलाने का कार्य किया। मुख्यमंत्री इसी सोच के साथ कार्य कर रहे हैं।

Share This Article