हेमंत सरकार ने किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं को ठगने का काम किया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: हेमंत सोरेन सरकार के एक साल होने पर धनबाद भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला।

हरदेव राम स्मृति भवन में मंगलवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में सिन्हा ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल निराशा जनक रहा।

सरकार सभी मोर्चे पर फेल साबित हुई है।

इस सरकार में जनता बदहाल, मंत्री मालामाल ओर सभी विभागों में दलाल नजर आया है।

किसानों, मजदूरों, प्रवासी मजदूरों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं को ठगने का काम इस सरकार ने की है।

इस सरकार में महिलाओं का सर्वाधिक उत्पीड़न हुआ। बहू बेटियां असुरक्षित महसूस करती हैं।

आये दिन बलात्कार की घटना घटती रहती है। राज्य की खनिज संपदाओं की लूट मची है।

किसानों के ऋण माफी योजना भी त्रुटि पूर्ण है। वर्ष अठारह उन्नीस में जो किसान ऋण लिए है सिर्फ उनके ही ऋण माफी करने की योजना है। इससे पहले जिन कृषकों ने लोन लिया है उनके साथ धोखा की गयी है।

पंचायत, नगर निगम, नगर निकाय की चुनाव को जान बूझ कर सरकार टाल रही हैं।

अप्रत्यक्ष रूप से सरकार असफ़रों के माध्यम से गांव की सरकार पर अपना कब्जा करना चाहती हैं।

उग्रवादियों की गतिविधियों में इजाफा हुआ है। कानून व्यवस्था चौपट हैं।

बेरोजगारों को न रोजगार मिला न भत्ता। सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार दलित एवं आदिवासी विरोधी है।

आदिवासी ओर दलितों के उत्थान की सारी योजनाओं को इस सरकार ने बंद कर दिया है। अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग एक उद्योग का रूप ले लिया है।

Share This Article