रांची उपायुक्त ने की डिस्टिक टास्क फोर्स की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने सोमवार को नेशनल इम्यूनाइजेशन डे के सफल आयोजन को लेकर डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की। बैठक में नेशनल इम्यूनाइजेशन डे 2021 की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

17 से 19 जनवरी तक आयोजित किए जाने वाले नेशनल इम्यूनाइजेशन डे को लेकर उपायुक्त की ओर से संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान डब्ल्यूएचओ डॉ अनूप ने पीपीटी के माध्यम से पोलियो के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल भारत में पोलियो का मामला नहीं है।

लेकिन अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पोलियो से संबंधित मामले पाए गए हैं।

झारखंड में 2010 में पोलियो के मामले सामने आए थे, पाकुड़ ज़िले के एक ही ब्लॉक में 19 मामले चिन्हित किए गए थे।

बैठक के दौरान नेशनल इम्यूनाइजेशन डे पर बूथों में व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया।

संबंधित पदाधिकारियों को बताया गया कि ब्लॉक से भेजे गए डाटा को चेक करें। विभागवार डाटा की मॉनिटरिंग करें।

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ड्रॉप पिलाते वक्त इस बात का ध्यान रखा जाए कि अभिभावक ही बच्चे को पकड़े ताकि संक्रमण का खतरा कम हो।

उपायुक्त ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान सफल अभियान रहा है।

पूर्व की तरह इस बार भी सभी एमओआईसी अच्छे से काम करें।

उन्होंने कहा कि किसी अन्य जिलों से तुलना किये बगैर अपने लक्ष्य को पूरा करें।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि जिला में पल्स पोलियो के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है वह सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक में सिविल सर्जन, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीआईओ, रोटरी क्लब, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, लायंस क्लब के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Share This Article