रांची उपायुक्त ने अवर निबंधक कार्यालय का किया निरीक्षण

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जिले के डोरंडा स्थित अवर निबंधक कार्यालय हिनू का उपायुक्त छवि रंजन ने शनिवार को निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कार्यालय में रजिस्ट्री, सेल डीड, स्टैंप ड्यूटी फी, पावर ऑफ अटॉर्नी और बिल आदि दस्तावेजों की जांच की।

उपायुक्त ने अवर निबंधक कार्यालय हिनू में पदस्थापित लिपिकों के सर्विस बुक और ऑफिस में रिकॉर्ड के रखरखाव की भी जांच की।

साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि यह ग्रामीण सब रजिस्ट्री ऑफिस का पूर्व निर्धारित निरीक्षण है।

उन्होंने बताया कि कार्यालय में नियमानुसार सारी प्रक्रिया क्रियान्वित हो इसे लेकर निरीक्षण किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि रजिस्ट्री और सेल डीड की जांच की गई ताकि पता चल सके कि वह अंडरवैल्यू तो नहीं।

उपायुक्त ने स्टांप ड्यूटी और फी के सही पेमेंट को लेकर की भी जांच की।

पावर ऑफ अटॉर्नी विल आदि दस्तावेजों का निरीक्षण करने के साथ उपायुक्त ने ऑफिस के रख-रखाव और सर्विस बुक की भी जांच की।

इस दौरान अपर समाहर्त्ता राजेश बरवार, अपर समाहर्त्ता भू हदबंदी और आसिफ एकराम भी मौजूद थे।

Share This Article