धनबाद में टोटो चालक की पिटाई से माहौल बिगड़ा, ट्रैफिक पुलिस

माहौल बिगड़ता देख ट्रैफिक जवान वहां से फरार हो गया, सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद के बैंक मोड़ में ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने एक टोटो चालक के साथ मारपीट (Beating) कर दी। जिसे देख टोटो पर बैठे यात्री और घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रैफिक जवान पर हल्ला बोल दिया।

ट्रैफिक जवान पर भड़के लोग

माहौल बिगड़ता देख ट्रैफिक जवान वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

पुलिस टोटो चालक मटकुरिया निवासी शिवम कुमार को वाहन के साथ थाना ले गई। उन्होंने दोषी ट्रैफिक जवान (Traffic Jawan) के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

Share This Article