PM मोदी ने देश को पहली Rapid रेल की दी सौगात,’नमो भारत’ को दिखाई हरी झंडी

पहले फेज में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किमी की यात्रा की जा सकेगी। यह यात्रा 12 मिनट में तय की जा सकेगी

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RapidX: भारत को पहली RAPID रेल की सौगाद मिल गई है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-8 में बने स्टेशन से ‘नमो भारत’ (‘Namo Bharat’) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

21 अक्टूबर से यात्रा कर सकेंगे लोग

कल 21 अक्टूबर से रैपिड ट्रेन सेवा आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। पहले फेज में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किमी की यात्रा की जा सकेगी। यह यात्रा 12 मिनट में तय की जा सकेगी।

इस कॉरिडोर की लंबाई 82 किमी है, जिसमें से 14 किमी का हिस्सा दिल्ली में और 68 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम NCR में इस क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का ऐसा नेटवर्क तैयार कर रहा है, जिसे दिल्ली मेट्रो की अलग-अलग लाइनों के साथ जोड़ा जाएगा। ये अलवर, पानीपत और मेरठ जैसे शहरों को भी दिल्ली से जोड़ेंगे।

PM मोदी ने देश को पहली Rapid रेल की दी सौगात,'नमो भारत' को दिखाई हरी झंडी -PM Modi gifted the first Rapid Rail to the country, flagged off 'Namo Bharat'

180 KM की गति से चल सकती है ट्रेन

RRTS ट्रेनों को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाने के लिए Design किया गया है। हालांकि, ये ट्रेनें पटरियों पर 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी।

यह ट्रेन 60 मिनट में 100 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। 6 कोच वाली इस ट्रेन का लुक बिल्कुल बुलेट ट्रेन (Bullet Train) की तरह है।

RRRTS को उन यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए Design किया गया है, जो तेज गति और शांत तरीके से लंबी दूरी की यात्रा करना चाहते हैं।

PM मोदी ने देश को पहली Rapid रेल की दी सौगात,'नमो भारत' को दिखाई हरी झंडी -PM Modi gifted the first Rapid Rail to the country, flagged off 'Namo Bharat'

महिलाओं की हाथों में इन ट्रेनों की कमान

इन आधुनिक हाई स्पीड, हाई-फ्रीक्वेंसी रैपिडएक्स ट्रेनों (High-speed, high-frequency RapidX trains) के संचालन में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस खंड के परिचालन में महिला कर्मचारियों की भागीदारी पुरुष कर्मचारियों से अधिक होगी।

प्राथमिक खंड में रैपिडएक्स ट्रेनों के संचालनों के लिए नियुक्त ट्रेन संचालकों (Train Operators) में पुरुष संचालकों की तुलना में महिला संचालकों की संख्या अधिक है।

इसके अलावा, स्टेशन कंट्रोल, प्रबंधन, संचालन एवं रख-रखाव, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर, ट्रेन अटेंडेंट आदि के रूप में भी महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

पहले खंड में 5 स्टेशन के बीच चलेगी ट्रेन

पहले खंड में रैपिड रेल साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो के बीच चलाई जाएगी।

RRTS का प्राथमिक खंड देश की ऐसी पहली रेलवे प्रणाली है, जिसे 160 किमी प्रति घंटा की अधिकतम परिचालन गति पर पूरा सफर तय करने के लिए खोला जा रहा है।

रैपिडएक्स, यात्रियों के लिए तेज़, सुरक्षित और आरामदायक रीजनल आवागमन सेवा (Regional Transit Service) सुनिश्चित करेगा।

दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बहुकेंद्रित और संतुलित विकास को सक्षम कर, रोजगार, व्यवसाय और शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराएगा।

सार्वजनिक परिवहन के इस सस्टेनेबल साधन से भीड़भाड़ और वायु प्रदूषण (Congestion and Air Pollution) में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।

Share This Article